फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Another nominated accused arrested

एक और नामजद आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2017 11:18 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 23 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
 Another nominated accused arrested
जेल
रुद्रपुर। बहुचर्चित मदनपुर कांड में पुलिस ने सोमवार को पुलिस एक और नामजद को गिरफ्तार किया। पुलिस अभी उसके नाम का खुलासा नहीं कर रही है। पकड़े गए युवक से पुलिस फरार आरोपियों के ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस मदनपुर थाना फूंकने के नामजद 43 आरोपियों में से अब तक सिर्फ सात आरोपियों की गिरफ्तारी कर पाई है। दबाव बनाने के लिए नामजदों के घर की कुर्की को पुलिस न्यायालय को रिपोर्ट भेजने की तैयारी भी कर रही है।
विज्ञापन


बीते चार जनवरी को मदनपुर में उन्मादी भीड़ ने थाना में आग लगा दी थी। उपद्रवियों ने थाना परिसर में ढाई घंटे तक तांडव किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पीटने के बाद थाने पर कब्जा जमाकर आगजनी करनी शुरू कर दी। इस घटना में पुलिस और पब्लिक की दर्जनों गाड़ियां तबाह हो गईं। सरकारी और निजी असलहों को जला दिए गए। पुलिस और पब्लिक के असलहे लूट ले गए। करीब दो हजार की भीड़ ने नगर और थाना परिसार में कोहराम मचा दिया। इस घटना में पुलिस को बैकफुट पर जाना पड़ा।
विज्ञापन


थाना जलाने के प्रदेश के सबसे शर्मनाक घटना के बाद भी कार्रवाई शिथिल रही। थाने पर हमले के 24 घंटे बाद भी पुलिस कार्रवाई में नहीं जुट पाई। इस कारण थाना जलाने और हथियार लूटने में लिप्त लोग गांव छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गए। मामले में पुलिस ने थानाध्यक्ष की तहरीर पर 43 नामजद और 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को चार जिले एसओ की दस टीमें बनाकर दबिश दी गई। गिरफ्तारी को भारी भरकम फोर्स लगाने के बाद भी अब तक सिर्फ सात लोग ही गिरफ्तार हो पाए हैं। सीओ नागेंद्र सिंह ने कहा कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दी जा रही है। दबाव बनाने को कुर्की की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही कोर्ट में दाखिल कर अनुमति ले ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed