{"_id":"576581ae4f1c1be53811d606","slug":"animal-smugglers-tried-to-crush-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने पुलिस को कुचलने की कोशिश की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करों ने पुलिस को कुचलने की कोशिश की
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ पशु तस्करों ने पुलिस की टीम को कुचलने की कोशिश की। रामपुर कारखाना के महुआपाटन पुलिस बैरियर को तोड़ते हुए तस्कर बिहार की तरफ भाग निकले। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने चार पहिया चालक को हिरासत में ले लिया। चर्चा है कि संदिग्ध व्यक्ति तस्करी के काम में संलिप्त है।
शुक्रवार की रात इलाके के महुआपाटन पुलिस बूथ पर दो सिपाही मौजूद थे। मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी सक्रिय हुए। उन्होंने घेराबंदी के लिए बैरियर का इस्तेमाल किया। इसी बीच संदिग्ध ट्रक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी की गति बढ़ा दी पुलिसकर्मी भागकर सड़क के किनारे हो गए। बैरियर को तोड़ते हुए तीन ट्रक बिहार की तरफ निकल गए।
पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना वायरलेस सेट पर दी तो पुलिस टीम सक्रिय हुई। इसी बीच ट्रकों के गुजरने के बाद एक व्यक्ति इंडिका कार से रास्ते से गुजर रहा था। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोक लिया। पूछताछ में मामला संदिग्ध नजर आया। सूत्रों की माने तो पकड़ा गया चार पहिया चालक पशु तस्करी के काम में जुटा था। महराजगंज से वह पशुओं को लेकर बिहार जा रहा था। हालांकि पुलिस बैरियर तोड़ने की घटना से इंकार कर रही है। एसओ रामपुर कारखाना ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। मामला संदिग्ध है।