{"_id":"583874944f1c1b967413b651","slug":"angry-people-blocked-the-street-had-rung","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज लोगों ने डंडा लेकर सड़क पर जाम लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाराज लोगों ने डंडा लेकर सड़क पर जाम लगाया
देवरिया
Updated Fri, 25 Nov 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
मझौलीराज में सड़क जाम के दौरान नारेबाजी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। अंधेरे में रात गुजार रहे लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नाराज लोगों ने नदावर तिराहे पर सड़क जाम कर दिया। हाथों में डंडा लिए लोग बिजली कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जाम खत्म कराने पहुंची पुलिस से लोगों की तकरार भी हुई। आश्वासन के बाद लोगों जाम खत्म किया। इसकी वजह से डेढ़ घंटे तक सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर आवागमन ठप रहा।
मझौलीराज नगर के नदावर तिराहे पर लगा 63 केवीए का लगा ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड के कारण डेढ़ माह पूर्व जल गया। कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने की बात कही। लेकिन अभी तक 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर नहीं लग सका। विभागीय अफसरों से मोहल्ले वालों ने बार-बार ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की। लेकिन कर्मचारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
इसके चलते धूसा टोला, कुर्मी टोला समेत कई मोहल्ले की आपूर्ति ठप थी। बिजली नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 10.30 बजे नगरवासी हाथों में डंडा लेकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए। सड़क जाम की सूचना पर करीब एक घंटे बाद मझौलीराज नगर के चौकी इंचार्ज श्रवण यादव पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बिजली विभाग के अफसरों से बात की और दो दिन में ट्रांसफॉर्मर लगने का आश्वासन दिया।