फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Angry people blocked the road

नाराज लोगों ने सड़क जाम किया

Tue, 13 Sep 2016 10:59 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 13 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Angry people blocked the road
भटनी-विजयीपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। भटनी में रसोई गैस की वितरण व्यवस्था चरमरा गई है। एक सप्ताह से खाली सिलिंडर लेकर गोदाम से वापस लौट रहे लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। नाराज लोगों ने खिरिया चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। इससे भटनी-विजयीपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों का समझा बुझाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन


सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस की गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को भटनी के जिगनी, खोरीबारी और बलुआ अफगान पिकेट प्वाइंट पर पहुंचती है। यहां से लोग आकर गैस सिलिंडर ले जाते है। लोगों का आरोप है कि दो सप्ताह से पिकेट प्वाइंटों पर गैस एजेंसी की गाड़ी नहीं आ रही है। इसकी वजह से लोगों को रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


दो सप्ताह से लोग कतार में खड़े होने के बाद वापस चले जाते थे। इससे नाराज लोगों ने मंगलवार गैस एजेंसी मालिक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खिरिया चौराहे पर सुबह 10 बजे सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एजेंसी मालिक से मोबाइल पर बात किया और बुधवार को गैस सिलिंडर मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने जाम खत्म कया। इस बाबत गैस एजेंसी मालिक लल्लन जायसवाल ने कहा कि गैस की गाड़ी उधर जाती थी। चालक की लापरवाही से नहीं गई थी। कल खिरिया चौराहा गैस की गाड़ी  भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed