{"_id":"57e2ccce4f1c1b4f1da83c33","slug":"after-a-fight-in-brhaz-deploy-pac","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहज में मारपीट के बाद पीएसी तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरहज में मारपीट के बाद पीएसी तैनात
देवरिया
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। ब्लॉक गेट के सामने मंगलवार की रात जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नगर के सीएचसी लाया गया। जहां गंभीर हालत में तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें डाक्टरों ने एक को गोरखपुर भेजा। मारपीट की घटना की जानकारी होते ही नगर की सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
किसी अनहोनी घटना को लेकर नगर में रात को ही पीएसी बुला ली गई। वहीं नगर के दो स्थानों पर घटना के बाद नाराज लोगों ने तोड़फोड़ की। पुलिस ने तहरीर नहीं मिलने पर मुकदमा दर्ज नही किया है। पैना निवासी विकास सिंह गोल्डी 35वर्ष, पवन पांडेय 36 वर्ष और महेश सिंह चिंटू 33 मंगलवार की रात करीब नौ बजे शहीद स्मारक के पास एक होटल में से खाना खा रहे थे।
वहां छात्रसंघ चुनाव में एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए नगर के पुराना बरहज निवासी एक युवक से विवाद हो गया। बात हाथापाई पर बदल गई। दोनों पक्षों में एक दूसरे को देख लेने बात हुई। करीब एक घंटे बाद गोल्डी सिंह अपने दोनों दोस्तों के साथ घर जाने के लिए बाइक पर बैठकर गांव की तरफ बढे़। अभी ब्लॉक गेट के सामने पहुंचे ही थे कि वहां पहले से मौजूद लोगों ने लाठी, डंडे से हमला बोल दिया और तीनों को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही पैना गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गये। पूरे नगर में अफरातफरी का माहौल हो गया। नाराज युवकों ने दो स्थानों पर तोड़फोड़ की। घायलों को इलाज के लिए नगर के सीएचसी लाया गया। जहां गंभीर दशा में डाक्टरों ने सभी को देवरिया रेफर कर दिया। वहीं इलाज के लिए गोल्डी को गोरखपुर भेज दिया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने नगर में पुलिस व पीएसी फोर्स तैनाती कर दी। मारपीट की घटना से दहशत का माहौल रहा। एसओ का कहना है कि घटना की तहरीर नही मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।