फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Acid attack on two girls were going to school

स्कूल जा रहीं दो छात्राओं पर एसिड अटैक

Mon, 05 Dec 2016 10:59 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 05 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Acid attack on two girls were going to school
एसिड पीडि़ता इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे को परिजन। - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी (देवरिया)। स्कूल जा रहीं दो छात्राओं पर बाइक सवार तीन सिरफिरों ने एसिड अटैक कर दिया। एसिड गर्दन और पीठ पर गिरने से एक छात्रा गंभीर और दूसरी छात्रा आंशिक रूप से झुलस गई। वारदात खामपार थाना क्षेत्र के बखरी चौराहे की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। एसिड अटैक की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। कई से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे खामपार, बहरोवां की 18 वर्षीय राबिया खातून गांव की ही सहेली शिल्पी के साथ साइकिल से बखरी सर्वोदय इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रही थी। शिल्पी साइकिल चला रही थी, राबिया पीछे बैठी थी।
विज्ञापन


स्कूल से पहले रास्ते में बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने राबिया के ऊपर एसिड डाल दिया। एसिड उसकी गर्दन, पीठ और चेहरे पर पड़ा। जबकि शिल्पी के हाथ और कान के पास छींटे पड़े। दोनों कुछ समझ पातीं, इससे पहले हमलावर भाग गए। जलन होने पर राबिया ने शोर मचाया। बगल की रहने वाली एक महिला दोनों छात्राओं को अपने घर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसिड से राबिया की स्कूल ड्रेस जल गई। भाटपाररानी में प्राथमिक उपचार के बाद राबिया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राबिया के पिता मोहम्मद आलम अंसारी और बड़ा भाई विदेश में रहते हैं। राबिया ने बताया कि करीब एक माह से मोबाइल फोन पर धमकी मिल रही थी। गालियां दी जा रही थीं। एक सप्ताह पहले फोन नंबर बदला था। फिर नए नंबर पर भी धमकी आने लगीं।



जिला अस्पताल के डॉक्टर एनके पांडेय ने बताया कि युवती एसिड से झुलसी है, हालांकि हालत खतरे से बाहर है। जिला अस्पताल में उपचार से वह ठीक हो सकती है। एसिड से कंधे के पास घाव हुआ है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। एसपी मोहम्मद इमरान ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। कई लोगों से पूछताछ चल रही है। छात्रा का बयान लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed