{"_id":"572ce13b4f1c1b9c4a5cd04c","slug":"a-shopkeeper-muederd","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतिया में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दतिया में युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दतिया। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के उनाव मार्ग पर शुक्रवार की रात एक होटल के पर एक व्यक्ति ने ग्राम भागौर निवासी युवक की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। युवक शुक्रवार की रात रामनगर कॉलोनी अपने मामा के यहां जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लियए आया था। युवक के पास ग्राम निरावल निवासी उसके दोस्त को फोन आया कि कसी से झगड़ा हो गया, तुम आ जाओ। जब युवक वहां पहुंचा तभी आरोपी ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी युवक सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
ग्राम भागौर निवासी सीतेश (20) पुत्र चरण सिंह यादव शुक्रवार को रामनगर कॉलोनी में रहने वाले अपने मामा बृजेंद्र यादव के घर जन्म दिन के कार्यक्रम में शामिल होने लिए आया था। रात करीब ग्यारह बजे सीतेश पास ग्राम निरावल निवासी उसके दोस्त विवेक यादव का फोन आया। विवेक ने उसे बताया कि बम-बम महादेव के पास कार चालक रज्जन पाल ने बाइक में टक्कर मार दी और झगड़ा कर रहा है। यह सुन सीतेश अपने अन्य दोस्तों आकाश यादव, कुलदीप यादव, सुनील पंडित तथा शिवम यादव के साथ करीब साढ़े ग्यारह बजे उनाव रोड पर गिल फार्म हाउस के सामने स्थित रज्जन पाल के घर पर पहुंचा लेकिन जब उन लोगों ने रज्जन के हाथ में हथियार देखा तो वहां भागे लेकिन आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ कार से उन लोगों का पीछा किया। सूर्या होटल के पास आकर सीतेश के दोस्त गलियों में भाग निकले। जबकि बाइक से भाग रहे सीतेश में कार चालक रज्जन ने गोली मार दी जो उसकी कनपटी में लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी रज्जन व उसके तीनों साथी मौके से भाग निकले। सड़क पर पड़े सीतेश को उसके दोस्त बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक के पिता की तहरीर पर रज्जन पाल सहित उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी रज्जन पाल रेत माफिया बताया गया है।