फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a person died in wifes house

ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sun, 03 Feb 2019 10:27 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 03 Feb 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
a person died in wifes house
डेमो - फोटो : डेमो
भाटपाररानी। साले के पुत्र की शादी समारोह में शामिल होने बिहार स्थित ससुराल गए बनकटा के सोहनपुर निवासी युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मौत के बाद ससुराल वाले शव को पत्नी के साथ घर पर पहुंचा कर चले गए। युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने पर उसने शव का दाह संस्कार कर दिया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। 
विज्ञापन

सोहनपुर निवासी जगलाल गौड़ का 40 वर्षीय पुत्र सुदर्शन अपनी ससुराल ग्राम गंगवलिया थाना दरौली जनपद सिवान पत्नी प्रेमशीला के साथ अपने साले के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए 30 जनवरी को गया था। शादी 31 को थी। शादी बीतने के बाद वह पत्नी को लेकर वापस आने के लिए रुका था। शनिवार को ससुराल में उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुराल वालों ने रात्रि में शव को उसकी पत्नी के साथ सोहनपुर घर पहुंचा दिया और चले गए। ससुराल वालों ने पिता से कहा कि गले में फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली है। पिता जगलाल रविवार को सुबह बनकटा थाने पर सूचना दी। सायंकाल तक पुलिस के नहीं आने पर उसका दाह संस्कार पिता ने कर दिया। थानाध्यक्ष बनकटा ने कहा कि घटनास्थल बिहार में होने के कारण कार्रवाई वहीं होनी चाहिए। हालांकि, बाद में पता चला कि दोनों पक्षों में सुलह समझौता कर लिया है, इसलिए शव पोस्टमार्टम में नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed