{"_id":"5880fde14f1c1b4216efe3f0","slug":"a-case-of-culpable-homicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
देवरिया
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीबाजार। भगुआ में बल्ले से पीटकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने अल्पीकरण कर दिया है। परिजनों पर दबाव बनवाकर पुलिस ने तहरीर बदलवा दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी घर से भाग गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भगुआ गांव निवासी जनार्दन निषाद की बुधवार को बल्ले से पीटकर हत्या कर दी गई थी। जनार्दन की मां मैना देवी ने पुलिस को तहरीर दिया कि बेटा दोपहर को किसी काम से चौराहे पर गया था। लौटते समय पुरानी रंजिश में रामनिहोरा ने बल्ले से हमला कर दिया। सिर पर कई बार प्रहार करने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामनिहोरा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की वजह बताई थी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट को नजरअंदाज कर दिया। गौरीबाजार इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने कहा कि जनार्दन की मां ने जो तहरीर दी है, उसके हिसाब से एक व्यक्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना रंजिशवश हुई है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।