फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ईनामी बदमाश शाका पांडेय को रिमांड पर लेगी देवरिया पुलिस

ईनामी बदमाश शाका पांडेय को रिमांड पर लेगी देवरिया पुलिस

Sat, 15 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
ईनामी बदमाश शाका पांडेय को रिमांड पर लेगी देवरिया पुलिस
मेन :
विज्ञापन

इनामी शाका पांडेय को रिमांड पर लेगी देवरिया पुलिस

प्वाइंटर
- वाराणसी में शुक्रवार को स्वॉट टीम और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हुआ गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। वाराणसी के कैंट इलाके से शुक्रवार को गिरफ्तार 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी शाका पांडेय को देवरिया पुलिस रिमांड पर ले सकती है। एसपी एन. कोलांची ने बताया कि शाका को वहीं जेल भेज दिया गया है। देवरिया की स्वॉट टीम और एसटीएफ को संयुक्त रूप से यह सफलता मिली थी।

जिले के बरहज थानाक्षेत्र के फुलवरिया गांव के रहने वाले बदमाश शाका पांडेय ने भाटपाररानी के चनुकी में वाहन चेकिंग के दौरान 17 अगस्त को पुलिस पर गोली चला दी थी। गोली लगने से एक सिपाही जख्मी हुआ था। जवाबी कार्रवाई में शाका पांडेय को भी गोली लगी थी। दोनों को जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। 19 अगस्त को वह मेडिकल कॉलेज से शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हो गया था। गुलरिया थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। देवरिया और गोरखपुर पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसे वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से नाइन एमएम की पिस्टल मिली थी। एसपी एन. कोलांची ने बताया कि पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed