{"_id":"5c9ba987bdec221444247e87","slug":"81553705351-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामलक्षन। सड़क हादसे में घायल महिला की मौत मंगलवार को हो गयी। वह होली के दिन अस्पताल में भर्ती अपने बेटे को देखने जा रही थी। इसी दौरान बाइक से गिर कर घायल हो गई। उसके बेटे का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के अवधपुर गांव में होली के दिन दो युवकों ने अन्नू निषाद को चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजन घायल को लेकर गोरखपुर ले गए। अन्नू की मां राजमती एक ग्रामीण संग बाइक से बेटे को देखने अस्पताल जा रही थी। इस दौरान संतुलन बिगड़ गया। वह रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर लंगड़ी चौराहे के समीप बाइक से गिर गई। महिला के सिर में गंभीर चोट आयी थी। उनका इलाज लखनऊ पीजीआई में चल रहा था। मंगलवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। राजमति के तीन बेटे सुनील, दीपक, अन्नू व बेटी संगीता है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।