{"_id":"5c7815d5bdec22120179c3cd","slug":"81551373781-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर शव रखकर हंगामा करने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर शव रखकर हंगामा करने वालों पर केस दर्ज
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
लार। मेहरौना में सड़क पर शव रखकर जाम लगाने, राहगीरों से अभद्रता और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने गुरुवार की देर शाम 14 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। सभी पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन, बलवा, सेवेन सीएलए सहित अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई हुई है।
बुधवार को सलेमपुर-लार मार्ग पर रावतपार अमेठिया के पास बस की चपेट में आने से मेहरौना निवासी बीटेक छात्र जाहिद की मौत हो गई थी। घटना से गुस्साए लोगों ने एंबुलेंस से शव जबरन उतारकर कब्जे में ले लिया और मेहरौना के पास जाम लगा दिया था। जाम के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ व राहगीरों से अभद्रता भी की थी। इस मामले में गुरुवार की देर शाम चौकी इंचार्ज मेहरौनाघाट आशुतोष कुमार की तहरीर पर मेहरौना घाट निवासी मो.चांद, मोहन, महबूब आलम, अमित तिवारी, आलम, नबी अहमद, आसिफ, दिलशाद, अबरार, दिलदार, फिरोज, वासिद, जासमोहम्मद सहित 14 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। लार के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर ने बताया कि राजमार्ग जाम करने वालों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन कर अज्ञात लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।