फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फरार सरगना समेत दो पर 25-25 हजार का इनाम

फरार सरगना समेत दो पर 25-25 हजार का इनाम

Tue, 08 Jan 2019 10:22 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
फरार सरगना समेत दो पर 25-25 हजार का इनाम
डेमो - फोटो : डेमो
देवरिया। सराफा कारोबारी लूटकांड में फरार चल रहे मास्टर माइंड समेत दो पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इन पर इनाम की राशि बढ़ाने के लिए भी एसपी ने आईजी को पत्र लिखा है। इधर, कोतवाली पुलिस फरार चल रहे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम पौने सात बजे आर्य समाज गली में सराफा कारोबारी रोशन वर्मा को गोली मारकर बदमाशों ने गहने और पिस्टल लूट लिया था। दुकान के कर्मचारी और अन्य लोगों के दौड़ाने पर लुटेरे सामान फेंककर भाग गए। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने रामगुलाम टोला के अविनाश श्रीवास्तव, अगया गांव के संतोष सिंह उर्फ डब्लू और वार्ड नंबर एक निवासी ओमप्रकाश मद्धेशिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस लूटकांड में फरार चल रहे मास्टर माइंड मृत्युंजय सिंह निवासी बगहा मठिया और उसके साथी चंद्रशेखर यादव निवासी पुरवा पर मंगलवार को एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इन पर इनाम की राशि बढ़ाने के लिए उन्होंने आईजी गोरखपुर को पत्र लिखा है। सोमवार की रात को पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। इस बाबत एसपी एन. कोलांचि का कहना है कि दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इनाम बढ़ाने के लिए भी आईजी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed