{"_id":"5c0e9fdbbdec2241bb51dd92","slug":"81544462299-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटी गई कार के साथ एक बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटी गई कार के साथ एक बदमाश गिरफ्तार
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटी गई कार बरामद, एक बदमाश गिरफ्तार
गोपालगंज के कररिया फुलवरिया का रहने वाला है अब्बास
छह दिसंबर की रात भवानीछापर से लूटी गई थी बुक हुई कार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। खामपार थानाक्षेत्र के भवानीछापर के पास से छह दिसंबर की रात लूटी गई कार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को बिहार से भटनी की तरफ आते समय वह पुलिस के हाथ लगा। लूट की घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एसपी ने लुटेरे को पकड़ने वाली टीम में शामिल सभी को पांच-पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में सोमवार की शाम आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि महराजगंज के कोल्हुई के रहने वाले शैलेश चौबे गोरखपुर रेलवे स्टेशन से कार चलवाते हैं। भलुअनी थानाक्षेत्र के तरकुलहा गांव निवासी रामसमुझ यादव इस कार को चलाता है। छह दिसंबर को एक युवक पहुंचा और नानी के मौत की बात कहकर 2800 रुपये में कार बुक कराया। रामसमुझ देवरिया पहुंचा तो अपने चाचा राजेंद्र यादव को बुला लिया। तीनों खामपार के भवानी छापर पहुंचे। युवक ने कुछ दूर आगे जाने की बात कही। वहां पहुंचने पर बाइक सवार तीन युवकों ने चालक और उसके चाचा को पीटकर कार लूट ली। दोनों का मोबाइल और रुपये भी लुटेरे लेते गए। चालक ने मामले की जानकारी चौकी पुलिस को दी। खामपार पुलिस केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुट गई। सोमवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि लूटी गई कार के साथ एक युवक बिहार से भटनी की तरफ से जा रहा है। पुलिस ने चकिया कोठी के पास से कार और युवक को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए लुटेरे ने अपना नाम अब्बास अंसारी निवासी कररिया, फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार बताया। चालक ने उसकी पहचान कर ली और अब्बास ने घटना में शामिल होने की बात कबूली। एसपी एन. कोलांचि ने गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल सभी को पांच-पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में खामपार थाने के प्रभारी निरीक्षक विद्याधर कुशवाहा, एसआई अमरनाथ सोनकर, कांस्टेबल दुर्गा यादव, दिव्यशंकर राय, रवि प्रकाश पाठक और होमगार्ड धुरेंद्र प्रसाद शामिल हैैं।
शीशे पर लगाई काली फिल्म, लिखा आरजेडी
कार लूट के बाद बदमाशों ने उसका कुछ स्वरूप बदल दिया है। कार के आगे वाले नंबर प्लेट पर आरजेडी लिखा है। वहीं, सभी शीशे पर काली फिल्म लगवा ली थी। पीछे के नंबर प्लेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
विज्ञापन
एसएसपी जीआरपी को लिखेंगे पत्र
एसपी एन. कोलांचि ने बताया कि कार लूट की इस घटना में प्रथम दृष्टया चालक पर ही शंका हो रही थी। क्योंकि उसने कार बुक करने से पहले जरूरी कागजात नहीं लिया था। उन्होंने कहा कि एसएसपी जीआरपी को पत्र लिखकर कहा जाएगा कि गाड़ियों की बुकिंग में नियमों का पालन कराया जाए, जिससे कि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि डीजीपी को भी पत्र लिखा जाएगा।
अब्बास पर दर्ज हैं 15 मुकदमे
लूट की कार के साथ गिरफ्तार अब्बास पर बिहार के पांच थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें से कई जगहों पर लूट का मामला है। एसपी ने बताया कि गोपालगंज के फुलवरिया, मीरगंज, थावे, भोरे, हथुआ और मोहम्मदपुर में केस दर्ज है। वहीं, अब देवरिया के खामपार में उस पर 16वां केस दर्ज हुुआ है। इसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।
शराब की तस्करी के लिए लूटा था कार
देवरिया। खामपार के भवानीछापर से बदमाशों ने शराब की तस्करी करने के लिए कार को लूटा था। लूट कांड में पकड़े गए अब्बास अंसारी ने एसपी के समक्ष यह बात कही। इससे पूर्व भी लुटेरे इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। बिहार में शराबबंदी के बाद से ही शराब तस्करी के कार्य में तेजी आ गई। कम समय में अकूत धन अर्जित करने के लिए युवाओं का गिरोह इस कार्य में उतर गया। देवरिया से लग्जरी वाहनों में भरकर शराब बिहार भेजी जा रही है। इसके बदले मोटी रकम मिलती है। अब्बास ने बताया कि पंकज उसके गैंग का सरगना है। चार पहिया वाहनों को चुुराकर या लूटकर ही इस कार्य को किया जाता है। फंसने की स्थिति में वाहन छोड़कर भाग जाते हैं। उसने बताया कि गोरखपुर से इस कार को इसी उद्देश्य से बुक कराकर लाया गया था। इसमें हम सफल भी हो गए थे। सोमवार को शराब के चक्कर में ही देवरिया के भटनी इलाके में आ रहा था। यहां से गाड़ी में शराब भरकर बिहार ले जाता और ऊंचे दाम पर बेच देता। इससे पहले ही पुलिस के हाथ लग गया।