फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एसएसआई लाइन हाजिर, दरोगा को हिदायत

एसएसआई लाइन हाजिर, दरोगा को हिदायत

Thu, 01 Nov 2018 10:13 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
एसएसआई लाइन हाजिर, दरोगा को हिदायत
UP Police
देवरिया। फरियाद लेकर थाने पहुंचने वाले पीड़ितों से अच्छा व्यवहार करने की बार-बार मिल रही हिदायतों के बावजूद पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही। साढ़े तीन माह पहले ही रुद्रपुर कोतवाल को फरियादी से दुर्व्यवहार के कारण लाइन हाजिर किया गया था। गुरुवार को फिर कई मामले पुलिस ऑफिस पहुंचे। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने संबंधित दरोगा को तलब किया। फरियादियों के सामने ही उन्हें डांट लगाई। एक एसएसआई को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि एक दरोगा और एसओ को कड़ी हिदायत देते देकर छोड़ा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के भुजौली निवासी एक शख्स बृहस्पतिवार की सुबह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा। वहां एसएसआई राजवीर सिंह यादव से अपनी पीड़ा सुनानी चाही तो उन्होंने फटकार लगा दिया। कहा कि सुबह-सुबह पता नहीं कहां से आ जाते हैं। आरोप है कि शिकायत सुनने की बजाय उन्होंने फरियादी को गाली दे दी। क्षुब्ध पीड़ित कोतवाल के पास पहुंचा, लेकिन कोतवाल की ओर से उसे कोेई आश्वासन नहीं मिला। निराश होकर पीड़ित एसपी एन. कोलांची के पास शिकायत लेकर पहुंच गया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसआई राजवीर सिंह यादव को ऑफिस बुलाया और लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, भटनी इलाके की रहने वाली एक महिला ने मकान बनवाने के लिए कुछ जमीन बैनामा लिया है। बगल का रहने वाला उस जमीन पर केस दायर कर दिया है। महिला थाने में फरियाद लेकर पहुंची। इंस्पेक्टर ने मामले को एसआई राकेश पांडेय को सौंप दिया। एसपी कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि दरोगा ने उसे गाली दी, अपशब्द कहते हुए अपमान किया। इस पर एसपी के तेवर चढ़ गए। उन्होंने तत्काल दरोगा को तलब किया। कुछ देर बाद दरोगा पहुंचे और पुलसिया लहजे में बात करने लगे तो एसपी ने सख्त हिदायत दी। कहा कि फरियादियों को तुम की जगह आप कहकर बात करें। एसपी ने चेतावनी देकर दरोगा को छोड़ दिया। तीसरे मामला खुखुंदू का है। इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ बगल गांव के कुछ युवक छेड़खानी करते हैं। किशोरी के मना करने पर वे जान से मारने की धमकी देते हैं। बुधवार को भी युवकों ने किशोरी से छेड़खानी की। किशोरी शिकायत लेकर खुखुंदू एसओ भूपेंद्र सिंह के पास पहुंची थी। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। किशोरी का कहना था कि तहरीर पढ़ने के बाद उन्होंने गाली देकर भगा दिया। बृहस्पतिवार को एसपी से मिली। एसपी ने एसओ के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवहार और भाषा में सुधार लाने की नसीहत दी।
विज्ञापन



साहब मैं नहीं दूसरे दरोगा थे
एसपी एन. कोलांची ने दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर पहले सदर कोतवाली में तैनात एसआई मोहनलाल यादव को लाइन हाजिर कर दिया। सूचना मिलने के बाद एसआई मोहनलाल यादव एसपी कार्यालय में पेश हुए। उन्होंने बताया कि साहब मैं नहीं, दूसरे एसआई थे। एसपी ने तत्काल निर्णय लेते हुए गलती करने वाले एसआई राजवीर सिंह यादव को लाइन हाजिर करने का फरमान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशलेश को बनकटा थाने की जिम्मेदारी
एसपी एन. कोलांची ने बनकटा एसओ रहे देवेंद्र सिंह यादव को देवीपाटन रेंज के लिए रिलीव कर दिया। उनकी जगह इंस्पेक्टर कौशलेश कुमार को बनकटा थाने की जिम्मेदारी दी है। एसपी ने बताया कि देवेंद्र सिंह यादव की बहुत शिकायत मिल रही थी।


फरियादियों से हर हाल में अच्छा व्यवहार करना है। सभी इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को ऐसा करने को कहा गया है। अपराधियों के साथ ही भाषा पुलिस वाली होनी चाहिए। इसका पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - एन. कोलांची, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed