{"_id":"5bc0d4b1bdec220775478fd3","slug":"81539364017-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल
देवरिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महिला का मोबाइल लेकर भागने वाले युवक को साइबर क्राइम सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है। युवक के पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
भटनी थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला का जमीन का विवाद चलता है। पिछले दिनों वह एसपी को शिकायती पत्र देने आई थी। यहां एक युवक ने महिला से यह कहकर मोबाइल मांगा कि रिश्तेदार को फोन करना है। कार्यालय के बरामदे में फरियादियों की भीड़ लगी थी। युवक कुछ दूरी पर खड़ा होकर बात कर रहा था और वह फरार हो गया। महिला उसे कार्यालय और एसपी कक्ष में ढूढी, लेकिन वह नहीं मिला। महिला के रोने पर सिपाही उसके पास गए। महिला ने पूरी बात बताई और तहरीर एसपी को दी। एसपी एन. कोलांची ने साइबर सेल को मोबाइल बरामद करने की जिम्मेदारी सौंपी। साइबर सेल के प्रभारी आलोक सोनी ने जांच शुरू की तो युवक ने मोबाइल से सिम निकाल दिया था। मोबाइल बंद कर किसी को बेंच दिया था। मोबाइल चुराने के बाद वह इस नंबर से अपने रिश्तेदारों से बात किया था। सविलांस के सहारे टीम रिश्तेदारों तक पहुंची और युवक को हनुमान मंदिर से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राकेश वर्मा पुत्र रामप्रीत वर्मा निवासी कैलाशपुरी, सदर कोतवाली बताया। उसने यह भी बताया कि इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। टीम ने उसके पास से चोरी को दो मोबाइल बरामद किया। उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है। आलोक सोनी का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।