{"_id":"5bbf8271bdec225052684a48","slug":"81539277425-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ के घर आई किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुआ के घर आई किशोरी से दुष्कर्म
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग के साथ रेप
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोतरकुलवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर शाम खेत की ओर गई किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी अपने बुआ के घर आई थी। आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। मौखिक सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। रात साढ़े आठ बजे तक तहरीर नहीं मिली थी। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15) तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने बुआ के घर आई थी। गुरुवार की शाम करीब सात बजे वह खेत की ओर गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने मौका पाकर किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह चंगुल से निकलकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। घर वालों ने यूपी-100 को सूचना दी। एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।