फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पेट्रोलियम पदार्थ से भरे दो बोगी पटरी से उतरे

पेट्रोलियम पदार्थ से भरे दो बोगी पटरी से उतरे

Mon, 18 Dec 2017 11:40 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थ से भरे दो बोगी पटरी से उतरे
देवरिया। बैतालपुर रेलवे स्टेशन से तेल डिपो में जाने वाली रेल पटरी पर डीजल और पेट्रोल की रेलवे के दो बैगन पटरी से उतर गए। इससे रेलवे फाटक पार करने वालों में हड़कंप मच गया। यदि बैगन पलट जाते तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन

बैतालपुर स्थित इंडियन ऑयल डिपो, हिंदुस्तान और भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन में पेट्रोलियम पदार्थों की खेप रेलवे बैगन से आते हैं। सोमवार की दोपहर में बरौनी से 17 रेलवे बैगनों से पेट्रोलियम पदार्थों की खेप बैतालपुर रेलवे स्टेशन आया। डिपो से इंट्री लेटर मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने इसे डिपो के लिए रवाना किया। रेलवे बैगन डिपो गेट से महज 20 मीटर पहले स्थित रेलवे फाटक को पार किया, तभी बैगन पटरी से उतर गए। इससे फाटक पार करने वालों में हड़कंप मच गया। लोग पीछे की तरफ वाहनों को छोड़ भागने लगे, लेकिन बैगन पटरी से उतर कर स्थिर हो गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। डिपो प्रशासन ने रेलवे को कई बार पटरी को सीधा कराने के लिए पत्र लिख लिख चुका है, मगर सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed