{"_id":"594f95314f1c1bd7518b46d5","slug":"81498387761-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझौलीराज में पकड़ा गया कार सवार शराब तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मझौलीराज में पकड़ा गया कार सवार शराब तस्कर
Updated Sun, 25 Jun 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर (देवरिया)। पुलिस ने चार पेटी शराब के साथ कार सवार तस्कर को गिरफ्तार किया। देवरिया से शराब लेकर तस्कर बिहार जा रहा था। पूछताछ में जानकारी हुई कि लंबे समय से मझौलीराज के रास्ते युवक शराब की तस्करी करता था। लेकिन पुलिस को पता नहीं था। पुलिस ने तस्कर को जेल भेज दिया।
मझौलीराज नगर के चौकी इंचार्ज श्रवण यादव और सिपाही ईद त्योहार को लेकर शनिवार की रात भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच हरियाणा नंबर की कार तेज रफ्तार से गुजरी। संदेह होने पर पुलिस ने कार का करीब तीन किमी पीछा कर रोका। तलाशी के दौरान कार की डिकी में चार पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया यवुक सिवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव का रहने वाला है। अक्सर इस रास्ते शराब की तस्करी करता था। लेकिन इसकी जानकारी नहीं थी। पकड़े गए कार का कागजात भी युवक नहीं दिखा पाया है। कार चोरी की है या सही इसकी भी जांच करने में पुलिस जुटी है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह खुखुन्दू के एक दुकान से चार पेटी अंग्रेजी शराब बीस हजार रुपये में खरीदा है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्कार को न्यायालय में पेश किया गया है। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।