फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तार से निकली चिंगारी, खेत में लगी आग

तार से निकली चिंगारी, खेत में लगी आग

Mon, 08 Apr 2019 11:31 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
तार से निकली चिंगारी, खेत में लगी आग
आग - फोटो : ANI
गौरीबाजार। क्षेत्र के असनहर गांव स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पास सोमवार को दोपहर में विद्युत तारों की स्पार्किंग से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। अगलगी से करीब एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाया। ग्राम मदैना निवासी पूर्व प्रधानाचार्य शिवदत्त नारायण सिंह ने असनहर राजकीय आईटीआई के पास स्थित खेत में गेहूं बोए थे। फसल पूरी तरह पककर तैयार हो चुकी है। वह कटाई की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच सोमवार की दोपहर बिजली के तारों से निकली चिंगारी खेत में गिर गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रुप धारण करते हुए पूरे खेत को आगोश में ले लिया। शोर-गुल सुनकर लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। दो घंटे के प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग को नियंत्रित कर आसपास के खेतों को जलने से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed