फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पत्रकार का रुपये छीनकर भागा प्रधानपुत्र

पत्रकार का रुपये छीनकर भागा प्रधानपुत्र

Tue, 02 Apr 2019 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार का रुपये छीनकर भागा प्रधानपुत्र
पत्रकार के साथ मारपीट, रुपये छीनकर भागा प्रधान का बेटा
विज्ञापन

मईल थानाक्षेत्र का है मामला, केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। खबर प्रकाशित होने से नाराज प्रधान के बेटे ने पत्रकार के साथ मारपीट की। साथ ही उनके पास मौजूद पांच हजार रुपये लेकर भाग गया। पत्रकार की तहरीर पर मईल पुलिस ने केस दर्ज प्रधान के बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

मईल थानाक्षेत्र के गोड़वली गांव निवासी संतोष कुमार सिंह पत्रकार हैं। उन्होंने मंगलवार को देवरहा बाबा आश्रम के गोचर की जमीन पर बोई फसल कटवाने से संबंधित खबर प्रकाशित की थी। इससे नाराज मईलौटा के प्रधान का बेटा रितेश यादव मंगलवार की शाम चार बजे मईल चौराहे पर पहुंचा। उसने पत्रकार संतोष से खबर प्रकाशित करने पर न सिर्फ दुर्व्यवहार किया बल्कि मारपीट कर उनके पास मौजूद पांच हजार रुपये छीनकर भाग गया। पत्रकार की तहरीर पर मईल पुलिस ने रितेश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मईल थाने के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार रवि ने बताया कि तहरीर के आधार पर मईलौटा गांव के रितेश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed