फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कच्ची शराब के अड्डों पर छापामारी

कच्ची शराब के अड्डों पर छापामारी

Fri, 29 Mar 2019 10:39 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब के अड्डों पर छापामारी
कोइलगढ़हा में नदी के पास कच्ची शराब की जांच को पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। कोइलगढ़हा गांव में कच्ची शराब के अड्डों पर शुक्रवार को आबकारी पुलिस ने छापामारी की। कुर्ना नदी के बीच टापू पर आबकारी पुलिस नाव से पहुंची। यहां अवैध शराब बनाने की दर्जनों भट्ठियां धधक रही थीं। पुलिस को नाव से आता देख धंधेबाज भाग गए। पुलिस ने करीब 30 क्विंटल लहन और 50 लीटर अवैध शराब नष्ट किए गए।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक आशीष सिंह के नेतृत्व में आबकारी टीम कोइलगढ़हा के दक्षिणी इलाके में पहुंची। पुलिस को नदी के बीच बने टापू पर कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस नाव पर सवार होकर शराब के अड्डे पर पहुंची। नदी के रास्ते पुलिस को आता देख धंधेबाज कूदकर भागने लगे। टापू पर झाड़ियों के बीच में शराब बन रहा था। दर्जनों भट्ठियां धधक रही थी। पुलिस ने उन्हें नष्ट कर दिया। जमीन में कच्ची शराब के धंधेबाजों ने लहन छिपा रखा था। जिसको पुलिस ने खोद कर बाहर निकाला। आबकारी टीम की कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप मच गया। आबकारी निरीक्षक ने कहा कि धंधेबाजों की तलाश में दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed