फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   छात्र की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका

छात्र की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका

Tue, 05 Mar 2019 10:31 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
छात्र की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका
राजेश गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। हाईस्कूल की परीक्षा देने घर आए छात्र की रेलवे लाइन के किनारे लाश मिली है। हत्या कर उसका शव रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। घटना मेहड़ा पुरवां की है। छात्र सोमवार की शाम घर से निकला था, इसके बाद से ही लापता था। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों पर हत्या का केस दर्ज किया है। कांशीराम आवास में रहने वाले चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के खोरमा कन्हौली गांव निवासी उमेश गुप्ता अपने परिवार के साथ मेहड़ा कांशीराम आवास में रहते हैं। उनका छोटा भाई राजेश गुप्ता (23) अहमदाबाद में रहकर बढ़ई का काम करता था। वह हाईस्कूल का परीक्षा देने नौ जनवरी को घर आया था। शिवरात्रि पर वह मां व बहनों के साथ सोमनाथ मंदिर पर गया। पूजन अर्चन के बाद दोस्तों के साथ कहीं चला गया। शाम करीब चार बजे घर आया और कुछ देर बाद फिर मोहल्ले के एक युवक के साथ चला गया। देर रात तक नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बड़े भाई उमेश ने कांशीराम आवास में रहने वाले उसके साथी धर्मेंद्र को फोन किया तो उसने बताया कि राजेश शराब पीकर सो रहा है। इसके बाद घर वाले निश्चिंत हो गए। सुबह करीब सात बजे कांशीराम आवास से करीब 100 मीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे राजेश की लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घरवालों से घटना की जानकारी ली। भाई की तहरीर पर कांशीराम आवास में रहने वाले मोनू, सोनू सिंह और धर्मेंद्र पर हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल यादवेंद्र पाल ने बताया कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर भी कुछ स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल चार लोगों को हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बेल्ट और रॉड से हमले के कई निशान
राजेश के शरीर पर चोट के कई निशान है। गर्दन के नीचे रॉड से हमला किया गया है, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में बेल्ट से कई प्रहार के निशान हैं। उस पर किसी वजनी वस्तु से भी वार किया गया है। राजेश का एक पैर और एक हाथ फ्रैक्चर हो गया था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में सबका लाड़ला था राजेश
जवान बेटे की हत्या की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। तीन बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा होने के कारण राजेश सभी का चहेता था। घर की माली हालत ठीक नहीं होने से दोनों भाई अहमदाबाद में बढ़ई का कार्य कर परिवार की गाड़ी खींचते थे। बहन सीमा, रीमा और रिंकी की शादी हो चुकी है। राजेश की मौत के बाद मां पोतनी देवी और बहन बदहवाश हैं।


राजेश की शादी की चल रही थी बात
राजेश की शादी के लिए बात गोरखपुर के एक गांव में चल रही थी। भाई उमेश ने बताया कि बात लगभग फाइनल हो चुकी थी। अगले साल शादी की तैयारी थी। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। राजेश अपने जीवन में बदलाव लाना चाहता था। चार दिन पूर्व अपना मोबाइल उसने अपनी बहन सीमा को दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed