फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कोतवाली गेट के पास से रिटायर्ड शिक्षक को जालसाजों ने लूटा

कोतवाली गेट के पास से रिटायर्ड शिक्षक को जालसाजों ने लूटा

Wed, 30 Jan 2019 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली गेट के पास से रिटायर्ड शिक्षक को जालसाजों ने लूटा
कोतवाली गेट के पास रिटायर्ड शिक्षक से लूट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। रिटायर्ड शिक्षक से बुधवार की दोपहर साढ़े तीन बजे कोतवाली गेट के समीप से 74 हजार लूट हो गई। पीड़ित के शोर करने के बावजूद इसकी भनक पुलिस को नहीं लगी। रिटायर्ड शिक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

खुखुन्दू थाना क्षेत्र के महानपुर पकड़ी गांव निवासी बंगाली प्रसाद रिटायर्ड शिक्षक हैं। नगर पंजाब नेशनल बैंक में उनका एकाउंट है। जिसमें पेंशन आता है। बुधवार को वह अपने एकाउंट से रकम निकालने बैंक पहुंचे। एकाउंट से 49 हजार रुपये निकाला। उनके पास पहले से 25 हजार रुपये थे। वह कोतवाली गेट के पास पहुंचे थे कि दो बदमाशों ने 74 हजार रुपये लूट लिए। रिटार्यड शिक्षक शोर करता रहा लेकिन इसकी भनक भी पुलिस को नही लगी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल चंद्रिका प्रसाद जैसल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed