{"_id":"5cdaf19cbdec22070460af2e","slug":"61557852572-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटरिंग धंसने से राजमिस्त्री की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शटरिंग धंसने से राजमिस्त्री की मौत, दो घायल
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। नवनिर्मित छत की शटरिंग गिरने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। लोगों ने मलबे में दबे मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
थानाक्षेत्र के रजवल गांव निवासी राहुल सिंह के नवनिर्मित मकान का छत दो दिन पूर्व लगा था। मंगलवार को छत पर रेलिंग का निर्माण चल रहा था। अचानक बांस टूटने से शटरिंग धंस गई। इसमें दबकर खुखुंदू थानाक्षेत्र के बहोरवा गांव निवासी राजमिस्त्री शादिक (65), भरौली निवासी मजदूर रामभजु (47) और सलेमपुर कोतवाली के जमुई निवासी नाजिर (45) दब गए। शोर मचाने पर पहुंचे गांव वालों ने तीनों को बाहर निकाला और भटनी पीएचसी पर ले गए। शादिक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों मजदूरों को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत एसओ अश्वनी राय ने बताया कि शटरिंग टूटने से हादसा हुआ है। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई है, मौके पर पुलिस भेजी गई है। उधर, राजमिस्त्री का परिवार मुफलिसी से जूझ रहा है। राजमिस्त्री का कार्य कर परिवार की गाड़ी खींच रहा था। इसके तीन बेटे हैं, बड़ा बेटा हनीफ कपड़ा सिलाई का काम करता है, जबकि रईस और इशराफिल मजदूरी कर घर का खर्च चलाते हैं। राजमिस्त्री की मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख पुकार मच गई।