फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक की मौत

सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक की मौत

Sat, 23 Mar 2019 10:59 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक की मौत
accident - फोटो : graphic
देवरिया। सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हादसा बुधवार की शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के सरौरा चौराहे पर हुआ था।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के करमेल बनरही गांव निवासी बलिराम यादव ट्रक चालक था। बुधवार को वह रुद्रपुर की तरफ से ट्रक लेकर देवरिया आ रहा था। अभी वह सदर कोतवाली क्षेत्र के सरौरा चौराहे से कुछ ही आगे आया था कि एक पिकअप से टकरा कर बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। इसके बाद ट्रक पेड़ से टकरा गया था। इससे बलिराम को गंभीर चोट लगी थी। वहीं, स्थानीय लोगों ने ट्रक से उतारकर उसकी पिटाई भी की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक बलिराम को जिला अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शुक्रवार की रात को बलिराम ने दम तोड़ दिया। बलिराम की मौत से परिवारवालों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक की मौत हो गई है। इस हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed