फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   परीक्षा में फेल होने की सता रही थी डर, ट्रेन से कटकर छात्र ने दी जान

परीक्षा में फेल होने की सता रही थी डर, ट्रेन से कटकर छात्र ने दी जान

Wed, 06 Mar 2019 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा में फेल होने की सता रही थी डर, ट्रेन से कटकर छात्र ने दी जान
इंटर के परीक्षार्थी ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन


भटनी के नोनापार गांव के पास ट्रैक पर मिला शव
परीक्षा के बाद से अवसाद में था मोहन, दोस्त से मिलने जाने की बात कह घर से निकला था
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। दोस्त से मिलने की बात कह घर से निकले इंटर के परीक्षार्थी की नोनापार गांव के पास मंगलवार की देर शाम ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्रवेश पत्र से पहचान के बाद पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवक परीक्षा के बाद से ही अवसाद में था। उसे अच्छे रिजल्ट को लेकर चिंता थी। पुलिस आत्महत्या समझकर मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्र के ही भरहेचौरा चंदौली गांव निवासी भागवत गिरी परिवार समेत बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटा मोहन (20) इंटर की परीक्षा देने घर आया था। यहां वह दादा हरिशंकर गिरी के साथ रह रहा था। दादा के मुताबिक मंगलवार की शाम वह किसी दोस्त से मिलने के लिए भाटपाररानी जाने की बात कह घर से निकला। फिर नहीं लौटा। देर रात उसका शव उसका नोनापार रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। जेब से मिले प्रवेश पत्र के आधार पर छात्र की शिनाख्त कर पुलिस ने घर वालों को सूचना दी। बेटे को इंजीनियर बनाने का सपना देख रहे पिता बेटे का रेलवे ट्रैक पर शव देखा तो दहाड़ मार रो पड़े। बेसुध मां पूनम देवी बार-बार बेहोश हो रही थी। गांववालों ने बताया कि मोहन गांव के ही एक कॉलेज में इंटर के संस्थागत छात्र के रुप में परीक्षा दिया था। परीक्षा के बाद वह बहुत परेशान रहता था। परेशान देख परिवार के लोगों ने उसे ननिहाल भेजा, जहां से वह मंगलवार सुबह ही लौटा और शाम को यह घटना हो गई। इस बाबत एसओ भटनी अश्वनी राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच में आत्महत्या की बात आई है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed