फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लार में बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान को गोलियों से भूना

लार में बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान को गोलियों से भूना

Mon, 14 Jan 2019 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
लार में बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान को गोलियों से भूना
मुख्य खबर...
विज्ञापन

फोटो-
लार में युवा ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या
लार कस्बे के छपरा मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
मोड़ के पास अपने आवास में बैठे थे मटियरा जगदीश के प्रधान सुनील
गर्दन और सीने में लगी गोली, पुरानी रंजिश को बताया जा रहा कारण
अमर उजाला ब्यूरो
लार। थाना क्षेत्र के मटियरा जगदीश गांव के युवा प्रधान सुनील यादव की रविवार की शाम बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। नगर के छपरा मोड़ पर सरेआम हुई दुस्साहसिक वारदात से सनसनी फैल गई है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश चनुकी घाट की ओर फरार हो गए। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। लार सीएचसी में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन डीएम-एसपी को बुलाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने शव सौंपने से इंकार कर दिया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। देर शाम तक फोर्स जमी हुई थी।

थाना क्षेत्र के मटियरा जगदीश गांव के प्रधान सुनील यादव (38) रविवार की शाम नगर के छपरा मोड़ पर मकान में बैठे हुए थे। बताते हैं कि इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और कमरे में पहुंचकर सुनील को लक्ष्य करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली सुनील की गर्दन, चेहरे व सीने पर लगी। अचानक गोली चलने की आवाज सुन लोग सहम गए। घटनास्थल की ओर लोगों को आते देखकर बदमाश असलहा लहराते हुए चनुकी घाट की ओर फरार हो गए। खून से लथपथ प्रधान को लोगों ने लार सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में शव ढकने के लिए चादर नहीं मिलने पर उग्र लोगों ने हंगामा भी किया। परिजनों के मुताबिक सुनील का कई लोगों से प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश थी। इसे लेकर पूर्व में कई बार मारपीट हो चुकी थी। घटना के पीछे इसी विवाद को कारण माना जा रहा है। सुनील गांव का बीडीसी सदस्य भी रह चुका था। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। वे हमलावरों की गिरफ्तारी और डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। लोगों का गुस्सा देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। रात साढ़े सात बजे तक शव सीएचसी में ही पड़ा था। इस बाबत एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश लग रही है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed