फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसे में घायल आईटीआई छात्र की मौत

सड़क हादसे में घायल आईटीआई छात्र की मौत

Mon, 10 Dec 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल आईटीआई छात्र की मौत
हादसे में घायल आईटीआई छात्र की मौत
विज्ञापन


छात्र के मौत की सूचना पर घर में मचा कोहराम
खुखुंदू चौराहे पर रविवार की देर शाम को हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। खुखुंदू चौराहे से दोस्त के साथ बाइक से वापस घर जा रहा आईटीआई का छात्र रविवार की देर शाम को ट्रक की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गोरखपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। छात्र की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।

खुखुंदू के शेरवा बभनौली गांव निवासी विपिन चौहान (18) पुत्र शंभू चेरो स्थित एक प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में फीटर ट्रेड का छात्र था। पिता गुजरात के भावनगर में मजदूरी करते हैं। घर की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से विपिन गांव के ही पवन यादव (22) का ट्रैक्टर और पिकअप चला कर पढ़ाई का खर्च निकालता था। रविवार की देर शाम को वह मित्र पवन यादव के साथ बाइक से खुखुंदू चौराहे पर गया था। दोनों युवक अंडा खाने के बाद घर जाने के लिए गाड़ी से सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान देवरिया की तरफ से जा रहे तेज गति ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने विपिन की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रात में दो बजे विपिन ने दम तोड़ दिया। विपिन की मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां विमला देवी, दादी सनेहरी देवी, बहन रविता, संगीता और प्रियंका के साथ ही छोटे भाई विकास का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटे की मौत की सूचना पर शंभू घर आ रहे हैं। इस बाबत खुखुंदू के प्रभारी इंस्पेक्टर परमाशंकर यादव का कहना है कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हुए थे। एक युवक की मौत हो गई है। चालक ट्रक लेकर भाग गया है। उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed