फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ब्लड बैंक में शार्ट सर्किट से लगी आग,मची अफरा-तफरी

ब्लड बैंक में शार्ट सर्किट से लगी आग,मची अफरा-तफरी

Sat, 08 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
ब्लड बैंक में शार्ट सर्किट से लगी आग,मची अफरा-तफरी
ब्लड बैंक में लगी आग, मची अफरातफरी
विज्ञापन


किसी तरह बाहर निकलकर कर्मचारियों ने मचाया शोर
दरवाजे पर लगे एसी से अचानक निकलने लगा धुंआ
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। ब्लड बैंक में आग लगने से अफरातफरी मच गई। अंदर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। फायर सर्विस की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। शाम करीब 6.40 पर अचानक ब्लड बैंक के दरवाजे पर लगे एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ब्लड बैंक धुंए से भर गया। इसमें मौजूद कर्मचारी किसी तरह बाहर निकले और शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिला अस्पताल में मौजूद लोग पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। लेकिन बिजली होने के कारण आग पर काबू पाने में असमर्थ रहे। कर्मचारियों ने फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग में एक एसी, जंगला, फाटक, पर्दा समेत 50 हजार से अधिक का सामान जल गया। इस बाबत सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से ब्लड बैंक के एसी में आग लग गई थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed