फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   666

666

Sun, 07 Apr 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
666
फोटो समाचार...
विज्ञापन

आरसेट्टी भवन के शिलान्यास का पत्थर तोड़ा
पुरुषोत्तमापुर में डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा आरसेट्टी का भवन
पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और रामपुर कारखाना विधायक का नाम अंकित था
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पुरुषोत्तमापुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आरसेट्टी भवन का निर्माण लाखों रुपये की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण स्थल पर लगा पूर्व केेंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और विधायक कमलेश शुक्ला के नाम का शिलापट किसी ने तोड़ दिया है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

रामपुर कारखाना विधानसभा के पुरुषोत्तमापुर गांव में जिले की लीड बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 1.50 करोड़ की लागत से रूरल सेल्फ इंप्लायमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आरसेट्टी) भवन का निर्माण करा रहा है। करीब आठ माह पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और रामपुर कारखाना विधायक कमलेश शुक्ल ने शिलान्यास किया था। इसका उद्देश्य इलाके के बेरोजगार युवकों को प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया कराना है। शिलापट क्षतिग्रस्त की सूचना भाजपा नेताओं को रविवार को मिली। पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने इसे साजिश बताते हुए डीएम अमित किशोर से बात कर कार्रवाई की मांग की है। राजनीतिक दलों में भी शिलापट तोड़ने को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed