फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बिगड़ैल बंदी दूसरी जेल भेजे गए

बिगड़ैल बंदी दूसरी जेल भेजे गए

Tue, 08 Jan 2019 10:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
बिगड़ैल बंदी दूसरी जेल भेजे गए
लखनऊ, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन


विकास, तारबाबू समेत चार बंदी दूसरी जेल भेजे गए
पेशी पर आजमगढ़ गया एक बंदी वहीं की जेल में रखा गया
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शासन के आदेश पर मंगलवार की रात जिला जेल के चार बिगड़ैल बंदियों को दूसरी जेल भेज दिया गया। वहीं, पेशी पर आजमगढ़ गए एक बदमाश को वहीं की जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

शासन ने देवरिया जेल में बंद अमरजीत गैंग के बदमाश सीताराम यादव को केंद्रीय कारागार आगरा, संदीप राय को बाराबंकी, विकास यादव को सीतापुर, रूपक चंद्र राय को कौशांबी और गिरोहबंद अपराधी तारबाबू यादव को कानपुर नगर जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था। चार दिन पूर्व आजमगढ़ में पेशी पर गए संदीप राय को कोर्ट के आदेश पर वहीं शिफ्ट कर दिया गया, जबकि शेष चारों बदमाशों को मंगलवार की रात रवाना कर दिया गया। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय का कहना है कि शासन के आदेश के अनुपालन में चार बंदियों को निर्धारित जेल में शिफ्ट करने के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं, संदीप राय अभी आजमगढ़ जेल में ही है। उसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। जो आदेश मिलेगा, उसी हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed