{"_id":"5babb9e1867a557ff070769e","slug":"41537980897-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीएसटी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एससीएसटी का केस दर्ज
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पानी पीने के दौरान हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
भलुअनी। खेत में लगे पंपिंग सेट पर पानी पीने के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने प्रधान और उसके दो भाइयों पर एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पैना गांव निवासी संजय प्रसाद ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह भलुअनी थाना क्षेत्र के बांकी सिंगही गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। रास्ते में लंगड़ा गांव के समीप खेत में लगे पंपिंग सेट पर पानी पीने लगा। इसी बीच मारपीट हो गई। संजय की तहरीर पर पुलिस ने लंगड़ा गांव के प्रधान घनश्याम सिंह, संजय सिंह, प्रसिद्ध नारायण सिंह पुत्रगण श्रीराम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भलुअनी विजय बहादुर ने बताया कि पानी पीने के दौरान मारपीट हुई थी। इसमें जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप है। तीनों भाइयों पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।