फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Food establishments inspected in Tanakpur; five samples sent to the lab

Pithoragarh News: टनकपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, पांच नमूने लैब भेजे

Tue, 13 Oct 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 13 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Food establishments inspected in Tanakpur; five samples sent to the lab
टनकपुर/चंपावत। नवरात्र को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने टनकपुर क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। टीम को किसी भी प्रतिष्ठान में कुट्टू का आटा बिकता नहीं मिला, फिर भी कुट्टू गिरी, सेंधा नमक, पोहा और तेल के कुल पांच नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। विभाग ने टनकपुर और बनबसा के कारोबारियों को एडवाइजरी जारी कर कुट्टू का आटा केवल सीलबंद पैकेट में बेचने, पैकेट पर निर्माण और उपयोग की तिथि, पता और एफएसएसएआई नंबर लिखने के साथ ही पक्का बिल देने के निर्देश दिए, एक्सपायर्ड सामान न रखने और खुली सामग्री ढककर रखने की भी हिदायत दी गई। निरीक्षण में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी और सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed