{"_id":"5ba917c0867a557fe67e26c4","slug":"41537808320-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक को रास नहीं आ रही जेल प्रशासन की सख्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतीक को रास नहीं आ रही जेल प्रशासन की सख्ती
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अतीक अहमद
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला कारागार में निरीक्षण के लिए पहुंचे अफसरों से बंदियों ने साफ-सफाई और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। अतीक अहमद ने मुलाकातियों से मुलाकात नहीं कराने की शिकायत की। डीएम ने निर्धारित समय के अतिरिक्त किसी की मुलाकात बंदियों से नहीं कराने का जेल प्रशासन को निर्देश दिया।
दोपहर में जिला जज राधेश्याम यादव, डीएम अमित किशोर, सीजेएम तरन्नुम, सिविल जज सीनियर डिवीजन भूपेंद्र कुमार, प्रभारी एसपी सुरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन राकेश पटेल फोर्स के साथ जिला कारागार पहुंचे। बैरकों और बंदियों के सामान की तलाशी कराई गई। कोई आपत्तिजनक सामग्री बैरकों में नहीं मिली। नौ नंबर बैरक में आवश्यकता से अधिक बंदियों को देख डीएम ने नाराजगी जाहिर की। बैरक के बगल में खाली आवास को ठीक कराकर कुछ बंदियों को उसमें शिफ्ट करने का निर्देश दिया। बंदियों ने इलाज में लापरवाही का आरोप डीएम से लगाया। वहीं, अतीक अहमद ने अफसरों से शिकायत की कि जेल प्रशासन पर साफ-सफाई के प्रति उदासीनता बरत रहा है। मुझसे मिलने के लिए आने वाले लोगों से मुलाकात नहीं कराई जाती है। डीएम ने कहा कि समयानुसार आने वाले लोग ही बंदियों से मिल सकेंगे। अलग से किसी से मुलाकात नहीं कराई जाएगी। करीब डेढ़ घंटे तक जेल में बैरकों की जांच हुई। डीएम अमित किशोर ने बताया कि जेल में कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।
-------------
क्राइम मॉनीटरिंग सेल की हुई बैठक
जिला जज के कार्यालय में क्राइम मॉनीटरिंग सेल की बैठक सोमवार को जिला जज राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुकदमों से जुड़ी थाने से आने वाली आख्या, समन, गवाह व लंबित मामलों के निपटारे पर चर्चा की गई। इस दौरान डीएम अमित किशोर, एडीएम राकेश पटेल समेत सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।