फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सदर कोतवाली के दो गांव के दो घरों में तीन लाख की चोरी

सदर कोतवाली के दो गांव के दो घरों में तीन लाख की चोरी

Mon, 03 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली के दो गांव के दो घरों में तीन लाख की चोरी
दो गांवों में तीन लाख की चोरी
विज्ञापन


सुबह पीड़ित परिवारों के लोगों ने तहरीर दी
कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली इलाके के दो गांवों के दो घरों को रविवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। छत के रास्ते दोनों घरों में घुसे चोरों ने तीन लाख रुपये अधिक की चोरी की है। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के घटैला गांव के लोहरौली टोला निवासी टुनटुन के परिवार के लोग रविवार की रात को बरामदे में सोए थे। रात के किसी समय अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखा गैस सिलेंडर, पंखा, टीवी, मोबाइल, मंगलसूत्र, झुमका, पॉजेब, बिछुआ और कीमती कपड़ा चुरा लिया। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। सोमवार की सुबह जब परिवार के लोग जगे तो घर में सामान बिखरा देखा। चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित टुनटुन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की छानबीन में घर से 100 दूरी पर टूटा हुआ बाक्स मिला। चोरी की दूसरी घटना शहर से सटे पिड़रा गांव की है। गांव निवासी शिवशंकर चौराहे पर सब्जी बेचकर परिवार की जीविका चलाता है। रविवार की रात को परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। रात में चोर छत के रास्ते घर में घुसकर आठ हजार रुपये नकद, तीन मंगलसूत्र, दो हार, पायल, नथिया, पॉजेब और साड़ी चुरा ले गए। सोमवार की सुबह परिवारवालों को जानकारी हुई। शिवशंकर का कहना है कि करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। इस बाबत प्रभारी सदर कोतवाल राजवीर सिंह यादव का कहना है कि दोनों चोरी की घटनाओं की सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिली है, केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed