{"_id":"5b3f9bda4f1c1bc3248b4d07","slug":"41530895322-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
उरूवा बाजार। बेलघाट के पचपेड़वा में खेत में गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से निसार (32) की मौत हो गई। हादसा बुधवार को तड़के हुआ। घरवालों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के वजह से तार खेत में गिरा था। भोर में अंधेरे की वजह से निसार उसकी चपेट में आ गया।
पचपेड़वा के इलियास का पुत्र निसार सऊदी में रहता था। करीब दो महीने पहले ही वह वापस लौटा था। बुधवार की तड़के वह खेत की ओर गया था। खेत के पास ही ट्रांसफार्मर है जहां से हाईटेंशन तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था।

बिजली विभाग दे मुआवजा
मृतक की पत्नी शहिदुन निशा ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। उनका कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के वजह से ही मौत हुई है। मुआवजा नहीं मिला तो उच्चाधिकारियों के पास भी जाएंगी।
विज्ञापन