{"_id":"5a3947ad4f1c1bd1408bdd24","slug":"41513703341-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के बिगड़े बोल पर भड़के अधिवक्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी के बिगड़े बोल पर भड़के अधिवक्ता
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में एसपी के खिलाफ प्रदर्शन करते वकील।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। एसपी के बिगड़े बोल पर सदर तहसील के अधिवक्ता भड़क गए। कामकाज छोड़ एसपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एसपी के खिलाफ नारे गूंजने लगे। अधिवक्ताओं के तेवर को देख तहसील परिसर को छावनी में तब्दील कर पीएसी बुला ली गई। इस दौरान वकीलों को मनाने आए पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद डीएम और एसपी मातहतों के जरिए पल-पल की गतिविधियों पर नजर गड़ाए थे। माहौल गरम हो गया। बाद में वकीलों ने बैठक कर एसपी राकेश शंकर के तबादले की मांग की। मांगपत्र की कॉपी सीएम योगी आदित्यनाथ को भी भेजी गई है।
हुआ यूं सदर तहसील में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। इस दौरान अधिवक्ता डीएम सुजीत कुमार से मिलने पहुंचे। अधिवक्ताओं ने कन्हैया मिश्र एडवोकेट की जमीन पर अवैध कब्जे की बात कर रहे थे। अधिवक्ताओं का आरोप है कि बात डीएम से हो रही थी बीच में एसपी कूद पड़े और तुम-तड़ाक से बात करने लगे। जबकि सुप्रीम कोर्ट के जज भी अधिवक्ताओं को काबिल वकील कह कर संबोधित करते हैं। नाराज अधिवक्ता एसपी से उलझ गए। सभागार में मौजूद पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ताओं को शांत कराकर किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद सदर तहसील के अधिवक्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए वहां पहुंच गए। अधिवक्ताओं के तेवर को देखकर तहसील परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया और पीएसी भी बुला ली गई। बाद में अधिवक्ताओं ने बैठक कर एसपी से तबादले की मांग की। तहसील बार एसोसिएशन के भारत भूषण गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसपी के व्यवहार की कटु शब्दों में निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि जब एसपी राकेश शंकर आए हैं, जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। यदि एक सप्ताह के भीतर एसपी का तबादला नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अरविंद गुप्ता, अविनाश मणि, रमाशंकर मिश्र, कमल मणि, अनिल श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, नर्वदा चौहान, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
ट्रांसपोर्ट बार ने दिया समर्थन
सदर तहसील अधिवक्ताओं के आंदोलन में जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन ने शरीक होने का ऐलान किया है। ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन ने आपात बैठक एक बजे कैंप कार्यालय पर रामप्रवेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। अधिवक्ताओं के प्रति एसपी की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस दौरान जावेद अहमद, रणविजय सिंह, अखिलेश्वर मणि, संतोष, अरुण सिंह, मेराज अहमद, हनीफ अंसारी आदि मौजूद थे। उधर, दीवानी न्यायालय परिसर में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एसपी के अशोभनीय व्यवहार की निंदा की गई।