फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बोलेरो की चपेट में आने से छात्र की मौत

बोलेरो की चपेट में आने से छात्र की मौत

Fri, 11 Jan 2019 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट में आने से छात्र की मौत
शहर के कसया ओवरब्रिज पर हुआ हादसा, एक अन्य साथी जख्मी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के कसया ओवरब्रिज पर शुक्रवार की रात आठ बजे बेकाबू बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार आठवीं के छात्र की मौत हो गई। हादसे में उसका एक अन्य साथी जख्मी हो गया है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बोलेरो समेत चालक फरार हो गया।

सोमनाथनगर निवासी राजू यादव का पुत्र वासू यादव (16) शहर के एक स्कूल में आठवीं का छात्र था। वह अपने साथी शाहिद के साथ शुक्रवार की शाम सिविल लाइन आया था। रात करीब आठ बजे वह बाइक से मालवीय रोड होते कसया ओवरब्रिज पर जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वासू व शाहिद को गंभीर चोर्टें आइं। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने वासू को मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed