{"_id":"5beda931bdec2269980477e6","slug":"31542302001-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में दो युवकों की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में दो युवकों की पिटाई
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद में दो युवकों की पिटाई
कोतवाली के अलग-अलग गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पुरानी रंजिश में बृहस्पतिवार को दो युवकों की पिटाई की गई। मामला सदर कोतवाली के दो गांव का है। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सदर कोतवाली के पिपरपाती गांव निवासी रंजित का कहना है कि बुधवार की रात को गांव में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। यहां आए कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह वह किसी काम से देवरिया आ रहा था कि गांव के ही एक युवक ने रास्ते में रोककर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। दूसरी घटना सदर कोतवाली के ही देवरिया मीर गांव की है। गांव निवासी कृष्णा सिंह का कहना है कि बुधवार की रात 10 बजे वह राघवनगर मोहल्ला स्थित दूसरे आवास पर आ रहा था। गांव के बाहर कुछ दूर ही पहुंचा था कि गांव के ही आठ-दस लोगों ने पुरानी रंजिश में हमला बोल दिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुंचे और उपचार कराया। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि दोनों मामलों में तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।