फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भट्ठा मालिक के घर चोरी

भट्ठा मालिक के घर चोरी

Wed, 24 Jan 2018 10:46 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
भट्ठा मालिक के घर  चोरी
रामपुर बुजुर्ग में चोरी की घटना के बाद फिंगर पिंट लेटी फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। भट्ठा मालिक के घर में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने मंगलवार की रात जेवरात समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। चोरी की बड़ी घटना होने से पीड़ित परिवार सदमे में है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली थाने के रामपुर बुजुर्ग निवासी संदीप सिंह ईंट भट्ठा चलाने के साथ ठेकेदारी करते हैं। मंगलवार की रात वह भट्ठे पर रुक गए। घर के दूसरी मंजिल पर महिलाएं व परिवार के अन्य लोग रात में सो रहे थे। इस बीच छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। सीढ़ी का फाटक खुला होने के कारण चोर नीचे वाले कमरे में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कमरे में रखी आलमारी से कीमती गहने और छह लाख 50 हजार रुपये नकदी चुरा लिए। चोरों ने नीचे के दो कमरों को निशाना बनाया। चोर 100 रुपये की एक गड्डी छोड़ गए। बुधवार सुबह पांच बजे दरवाजा खुला देख लोगों को चोरी की जानकारी हुई। परिवार के लोग अंदर कमरे में गए तो आलमारी खुली मिली और उसमें रखा आभूषण व नकदी गायब था। चोरी की बड़ी घटना की जानकारी होते ही दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित संदीप सिंह ने कोतवाली पुलिस को फोन पर सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। जबकि देवरिया से आई फोरेंसिक टीम जांच कर फिंगर प्रिंट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed