{"_id":"5c0808a6bdec22416d12d1a8","slug":"21544030374-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। यूपी से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप पुलिस के हाथ लगी है। भाटपाररानी सर्किल के अलग-अलग थानों में पुलिस ने घेरेबंदी कर तस्करों को पकड़ा। भाटपाररानी पुलिस ने जहां कार में 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, वहीं बनकटा पुलिस को देसी शराब की 70 शीशी मिली। तस्करों केे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के चल रहे अभियान के तहत भाटपाररानी पुलिस को मुखबिर ने नीले रंग की कार से बिहार में शराब ले जाने की सूचना मिली। सूचना पर सक्रिय हुए थानाध्यक्ष सुदेश शर्मा ने अपनी टीम को लेकर फुलवरिया-सोहनपुर मुख्य मार्ग पर एक इंटर कॉलेज के पास बुधवार की भोर में नाकेबंदी कर दी। नीले रंग की संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गति तेज कर दी। पुलिस ने ओवरटेक कर कार को रोक लिया। चालक ने पूछताछ में अपना नाम मकसूद आलम ग्राम जगमलवां थाना थावे जिला गोपालगंज बिहार बताया। कार की तलाशी में 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने कार सीज कर तस्कर को जेल भेज दिया। उधर, बनकटा में गश्त के दौरान कांस्टेबल प्रमोद वर्मा और रविशंकर यादव ने मठिया चौराहे पर एक संदिग्ध को रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम रंभू यादव निवासी गोरया थाना गुठनी जिला सिवान बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 70 शीशी देसी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।