फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जेल में अतीक के बैरक में मिली आपतिजनक सामग्री

जेल में अतीक के बैरक में मिली आपतिजनक सामग्री

Tue, 06 Mar 2018 11:25 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
जेल में अतीक के बैरक में मिली आपतिजनक सामग्री
अतीक अहमद - फोटो : self
देवरिया। डीएम और एसपी ने मंगलवार को जिला जेल में छापा मारा और डेढ़ घंटे तक सभी बैरकों को खंगाला। जेल में फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के तौर पर उपचुनाव लड़ रहे अतीक अहमद की बैरक से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। सूत्र बताते हैं कि बड़ी संख्या में नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, लेकिन आलाधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। छापे के दौरान डीएम ने जेल अधीक्षक और सदर कोतवाल को विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि जिला जेल में छापे की कार्रवाई शासन के निर्देश पर की गई है। शासन को ऐसी सूचना मिल रही थी कि पूर्व सांसद अतीक अहमद जेल से उपचुनाव के संबंध में अपने लोगों से मोबाइल फोन से संपर्क कर रहे हैं। निर्देश के बाद हरकत में आए डीएम सुजीत कुमार और एसपी राकेश शंकर फोर्स के साथ दोपहर एक बजे जेल पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक दोनों अधिकारियों ने जेल के भीतर पहुंचते ही सबसे पहले अतीक की बैरक को खंगालना शुरू किया। यह बात अतीक को नागवार लगी और उसने अधिकारियों को खरी-खोटी भी सुनाई। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि दोनों अधिकारियों ने कुछ बंदियों पर भी भड़ास निकाली। उनके साथ मौजूद पुलिस फोर्स ने मोबाइल से बातचीत करने के लिए संदिग्ध माने जा रहे बंदियों की खबर भी ली। बैरक छह में एक मोबाइल अधिकारियों के हाथ लगा। यह मोबाइल अंडरवियर में छिपा कर रखा गया था। डीएम सुजीत कुमार ने जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय और सदर कोतवाल को अतीक की बैरक से बरामद आपत्तिजनक सामग्री को सूचीबद्ध कर विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed