फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चालक-खलासी गायब, ट्रक छुड़ा ले गया मालिक

चालक-खलासी गायब, ट्रक छुड़ा ले गया मालिक

Thu, 28 Feb 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
चालक-खलासी गायब, ट्रक छुड़ा ले गया मालिक
चालक-खलासी गायब, ट्रक छुड़ा ले गया मालिक
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में लावारिस हाल में मिला था ट्रक
14 फरवरी को दिल्ली से ई-रिक्शा लादकर चला था पटना के लिए
चालक के रिश्तेदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। दिल्ली से ई-रिक्शा लादकर पटना जा रहा ट्रक दो दिन पूर्व लावारिस हाल में सदर कोतवाली क्षेत्र में मिला। चालक-खलासी और ई-रिक्शा गायब हैं। मालिक ट्रक छुड़ा ले गया। गुरुवार को चालक के परिवारवालों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी तो मामला प्रकाश में आया। पुलिस दोनों की खोज में लगी है।

झारखंड प्रांत के रहने वाले विजय गुप्त की दिल्ली में मोटर गैरेज की दुकान है। उसने एक ट्रक खरीदा है। 14 फरवरी को उस ट्रक पर ई-रिक्शा लादकर चालक रमन (22) पुत्र रामविलास निवासी लहेरा, थाना कायमगंज, जिला फर्रूखाबाद और एक खलासी पटना के लिए चले। दो दिन पूर्व सदर कोतवाली के किसी स्थान पर ट्रक लावारिस हाल में मिला था। चालक-खलासी और ट्रक पर लदा ई-रिक्शा गायब था। पुलिस ने ट्रक मालिक विजय गुप्त को सूचना दी तो बुधवार को वह देवरिया पहुंचा और कोतवाली से ट्रक छुड़ाकर ले गया। गुरुवार को चालक रमन के परिवारवाले कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। परिवारवालों का कहना था कि रमन और उसके साथ आए खलासी को खोजा जाए। ट्रक मालिक इसमें कोई मदद नहीं कर रहा। इस बाबत सीओ सिटी वरुण मिश्र का कहना है कि ट्रक लावारिस हाल में मिला था। उसे मालिक छुड़ाकर ले गया है। चालक-खलासी और ई-रिक्शा गायब होने की सूचना चालक के परिवारवालों के आने पर मिली है। हर पहलू की गंभीरता से जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed