{"_id":"5b9554fc867a557ec524ba65","slug":"201536513276-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान सहित दो पर युवती को बहला फुसला कर भगाने का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान सहित दो पर युवती को बहला फुसला कर भगाने का केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार मुख्य आरोपी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। युवती को भगाने के आरोप में पुलिस ने रविवार को ग्राम प्रधान समेत दो लोगों पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी के आदेश पर हुई है। तीन वर्ष पूर्व भी इसी लड़की का अपहरण कर दुराचार किया गया था। मामले में चार लोगों पर केस दर्ज हुआ था। इसमें आरोपी ग्राम प्रधान अभी भी जेल में है। उस समय युवती किशोरावस्था में थी।
खामपार थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को गांव का राकेश यादव पांच दिन पूर्व भगा ले गया। इस पर युवती के घर वालों ने जेल में बंद प्रधान पर साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। लेकिन, पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। एसपी एन कोलांची के निर्देश पर पुलिस ने राकेश यादव और जेल में बंद करजनिया गांव के प्रधान संजय शर्मा पर साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया है।
तीन वर्ष पूर्व यही युवती जब नाबालिग थी तो इसका अपहरण कर प्रधान संजय शर्मा समेत पांच लोगों ने दुराचार किया था। दो माह बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद किया था। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान संजय शर्मा, राकेश यादव, सुजीत, चकिया कोठी गांव निवासी मुन्ना, निशनिया पैकौली गांव निवासी शिवमंगल के खिलाफ पॉस्को एक्ट, अपहरण और गैंगरेप करने का केस दर्ज किया था। इस मामले में प्रधान वांछित था। एक माह पूर्व पुलिस के दबाव बढ़ने पर कोर्ट में हाजिर हुआ। अन्य चार आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। आरोपी युवतीके पिता से पूर्व में दर्ज हुए केस को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर इसकी बेटी के साथ फिर ऐसा कर रहे हैं। एसपी एन कोलांची ने बताया कि युवती का अपहरण करने वालों पर केस दर्ज हो गया है। इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।