{"_id":"5b2bdcfb4f1c1b2b428b6121","slug":"201529601275-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी बोलेरो चाय की दुकान में घुसी, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों से भरी बोलेरो चाय की दुकान में घुसी, आठ घायल
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सलेमुपर के नवलपुर में पलटी बोलेरो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। कुशीनगर से बेल्थरा रोड जा रही बारातियों से भरी बोलेरो नवलपुर पुुलिस चौकी के पास चाय की दुकान से टकराकर पलट गई। इसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के अभिनायकपुर गांव से बुधवार की रात बेल्थरा रोड बारात जा रही थी। बारातियों से भरी बोलेरो नवलपुर पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर कमलेश यादव के चाय की दुकान में घुस कर पलट गई। उसमें सवार कसया थाना के अभिनायकपुर गांव निवासी राजाराम तिवारी (80), पुत्र महेश तिवारी (32), संतोष तिवारी (24), विनोद तिवारी (27), भगवती तिवारी (65), सुनील यादव (25), गोपालगंज जिले के भोरे थाना के खजुरिहां गांव निवासी धनेश तिवारी (15) व भटनी थाना क्षेत्र के घांटी गांव निवासी सुभाष तिवारी (35) को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। दुर्घटना में चाय की दुकान का फर्नीचर, आलमारी समेत करीब 30 हजार रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।