फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डॉक्टर के सहयोगियों ने भाजपा नेता को पीटा

डॉक्टर के सहयोगियों ने भाजपा नेता को पीटा

Mon, 05 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर के सहयोगियों ने भाजपा नेता को पीटा
सीसी रोड स्थित डॉक्टर की क्लिनिक के बाहर तैनात पुलिस कर्मी।
देवरिया। दवा वापसी के विवाद ने इस कदर तूल पकड़ा कि शहर के एक निजी डॉक्टर के सहयोगियों ने एक भाजपा नेता की जमकर पिटाई कर दी। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। भाजपा नेता की पिटाई की खबर लगते ही पार्टी के कई अन्य नेता भी डॉक्टर की क्लीनिक पर पहुंच गए। सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। भाजपा नेता ने डॉक्टर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर के सीसी रोड पर डॉ. चंद्रभान मिश्रा की क्लीनिक है। भाजपा नेता एवं पार्टी की जिला कार्यसमिति के सदस्य राधेश्याम शुक्ला ने डॉ. चंद्रभान के यहां घर के किसी सदस्य का इलाज कराया था। सोमवार की रात भाजपा नेता दवा वापस करने पहुंचे थे। डॉक्टर के सहयोगियों ने दवा वापस लेने से मना कर दिया। वे उस दवा के बदले दूसरी दवा देने लगे। भाजपा नेता ने इसका विरोध किया और दवा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। डॉक्टर के सहयोगियों ने भाजपा नेता की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट होते देख डॉक्टर भी केबिन से बाहर आ गए। भाजपा नेता का आरोप है कि डॉक्टर ने विवाद सुलझाने के बजाए उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली। सदर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि डॉक्टर की क्लीनिक पर मारपीट हुई है लेकिन अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed