{"_id":"59022a374f1c1be959c0ca37","slug":"20-houses-burnt-by-fire-in-dalit-habitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित बस्ती में आग से 20 घर जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित बस्ती में आग से 20 घर जले
देवरिया
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
लगी अाग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीबाजार। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने 20 मकानों को स्वाहा कर दिया। पूरी दलित बस्ती राख में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 20 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान है।
प्रशासनिक कर्मचारी भी नुकसान के आकलन में जुट गए हैं। गुरुवार की दोपहर ढाई बजे के करीब गौरीबाजार थानाक्षेत्र के चरियांव गांव की दलित बस्ती में आग लग गई। गांव के लोगों ने बताया कि सीताराम के गेहूं का खेत कट चुका था। डंठल में बिजली की एक चिंगारी गिर गई। धीरे-धीरे आग दलित बस्ती की तरफ फैल गई।
आग से जीतेन्द्र, मनोज, रविन्द्र, हरेन्द्र, दुधनाथ, जयप्रकाश, उमाशंकर, निरंजन, रामवृक्ष, महादेव, प्रमोद, शिवनाथ, उमेश, रवि और उमाशंकर की झोपड़ी जल गई। आग की चपेट में आने से एक बाइक, कई साइकिल, टीवी, पंखा, अनाज, बिस्तर, कपड़ा और चारपाई तक जल गई। एक मकान में गैस सिलिंडर का ब्लास्ट भी हुआ। लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। आग की लपट विकराल हो रही थी।
विज्ञापन
गांव के लोग आग बुझाने लग गए। सूचना पाकर फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग करीब दो घंटे तक तांडव मचाती रही। चरियांव गांव के प्रधान ने बताया कि उमाशंकर और निरंजन के परिवार का सब कुछ जल चुका है। कई घरों में शादी की तैयारी चल रही थी। आग से कुछ नहीं बचा है।