फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   20 houses burnt by fire in Dalit habitation

दलित बस्ती में आग से 20 घर जले

Thu, 27 Apr 2017 10:58 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 27 Apr 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
20 houses burnt by fire in Dalit habitation
लगी अाग। - फोटो : अमर उजाला
गौरीबाजार। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने 20 मकानों को स्वाहा कर दिया। पूरी दलित बस्ती राख में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 20 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान है।
विज्ञापन


प्रशासनिक कर्मचारी भी नुकसान के आकलन में जुट गए हैं। गुरुवार की दोपहर ढाई बजे के करीब गौरीबाजार थानाक्षेत्र के चरियांव गांव की दलित बस्ती में आग लग गई। गांव के लोगों ने बताया कि सीताराम के गेहूं का खेत कट चुका था। डंठल में बिजली की एक चिंगारी गिर गई। धीरे-धीरे आग दलित बस्ती की तरफ फैल गई।
विज्ञापन


आग से जीतेन्द्र, मनोज, रविन्द्र, हरेन्द्र, दुधनाथ, जयप्रकाश, उमाशंकर, निरंजन, रामवृक्ष, महादेव, प्रमोद, शिवनाथ, उमेश, रवि और उमाशंकर की झोपड़ी जल गई। आग की चपेट में आने से एक बाइक, कई साइकिल, टीवी, पंखा, अनाज, बिस्तर, कपड़ा और चारपाई तक जल गई। एक मकान में गैस सिलिंडर का ब्लास्ट भी हुआ। लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। आग की लपट विकराल हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव के लोग आग बुझाने लग गए। सूचना पाकर फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग करीब दो घंटे तक तांडव मचाती रही। चरियांव गांव के प्रधान ने बताया कि उमाशंकर और निरंजन के  परिवार का सब कुछ जल चुका है। कई घरों में शादी की तैयारी चल रही थी। आग से कुछ नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed