{"_id":"5cb4bf64bdec2213f10df386","slug":"191555349348-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, मचाया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, मचाया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉवर पर चढ़ी युवती, मचाया हंगामा
देवतहां गांव का मामला, ढाई घंटे तक लोग करते रहे मनुहार
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। क्षेत्र के देवतहां गांव में सोमवार की शाम एक किशोरी गांव में निर्माणाधीन मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। उसकी हरकत देख लोगों की भीड़ जुट गई। घरवाले उसे नीचे उतारने की मनुहार करने लगे, मगर वह सुनने को तैयार नहीं थी। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद वह नीचे उतरी। किशोरी मानसिक स्थिति खराब बताई जा रही है।
देवतहां गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी शाम करीब चार बजे घर के समीप निर्माणाधीन मोबाइल टॉवर की ओर गई थी। अचानक वह टॉवर पर चढ़कर शोर मचाने लगी। उसकी हरकत देख लोग सहम गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घरवाले भी पहुंच गए। किशोरी को नीचे उतारने के लिए लोग मिन्नतें करते रहे, मगर वह अनसुना करती रही। जब कोई उसे उतारने चढ़ता तब वह और चिल्लाने लगती। काफी देर तक यह प्रयास चलता रहा। बाद में शाम साढ़े छह बजे के करीब स्वेच्छा से नीचे आ गई। घरवालों के मुताबिक मानसिक स्थिति खराब है। गोरखपुर के एक चिकित्सक के यहां उसका उपचार चलता है। एसओ अशोक मौर्य ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।